[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में सड़क पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा शेड, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

gmedianews24.com/कोरबा। एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर कार पार्किंग के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाइक, कार और अन्य वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर हो रहा यह निर्माण अब आवागमन के लिए बाधा बनता जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि शेड निर्माण से सड़क संकरी हो गई है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने अतिक्रमणकर्ता को इस कार्य को रोकने की सलाह दी, लेकिन उसने अनसुना कर निर्माण कार्य जारी रखा।

Related Articles

Back to top button