[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला : CGMSC ने डायबिटीज की दवा के एक बैच पर लगाई रोक, रायपुर और बलौदाबाजार के अस्पतालों को निर्देश जारी

gmedianews24.com/रायपुर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। निगम ने रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तथा शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को निर्देश दिया है कि वे Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet (Batch No. MGC-506, Firm Name: Healers Lab) का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करें।

 गुणवत्ता को लेकर आई शिकायतें

ड्रग वेयरहाउस रायपुर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि इस दवा के गुणवत्ता से संबंधित प्रारंभिक शिकायतें कुछ स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मरीजों की सुरक्षा के मद्देनज़र इस दवा के बैच के उपयोग, वितरण और मरीजों को देने पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

 अब होगी तकनीकी जांच

सीजीएमएससी ने स्पष्ट किया है कि रोक लगाए गए बैच की गुणवत्ता जांच और तकनीकी परीक्षण कराए जाएंगे। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही इस दवा के उपयोग पर आगे की स्वीकृति या कार्रवाई के लिए नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

 मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि

निगम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से कहा है कि फिलहाल उक्त बैच की दवा को स्टॉक से अलग कर सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी मरीज को गलती से भी यह दवा न दी जाए।

Related Articles

Back to top button