[metaslider id="31163"]
Featuredvastuज्ञान विज्ञान

देव दीपावली पर दीप जलाने का विशेष महत्व, जानें कहां और कितने दीप जलाना है शुभ

नई दिल्ली। देव दीपावली का पर्व इस बार विशेष संयोग में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है। इसलिए इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। इस दिन घर, मंदिर और घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव की पूजा की जाती है।

वास्तु और धर्म शास्त्रों के अनुसार, देव दीपावली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे के पास और रसोईघर में पानी के स्थान के समीप दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) और आंगन में भी दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कितने दीपक जलाना है शुभ
देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार विषम संख्या में दीपक जलाते हैं। शास्त्रों के अनुसार 5, 7, 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाना शुभ होता है। इस वर्ष प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय दीप प्रज्ज्वलन और भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

भगवान शिव की पूजा में विशेष दीपक का महत्व
देव दीपावली के दिन भगवान शिव की आराधना के समय 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में समृद्धि आती है।

Related Articles

Back to top button