वास्तु नियमों का रखें ध्यान: घर और कार्यस्थल में इन गलतियों से बढ़ सकता है आर्थिक संकट, जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

नई दिल्ली। घर या कार्यस्थल में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
दिशाओं का रखें विशेष ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और व्यक्ति को बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना शुभ माना जाता है। इसे दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इन गलतियों से बचें
वास्तु के अनुसार घर में सीढ़ियों के नीचे बाथरूम, किचन या टॉयलेट नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष बनता है, जो धन और स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसी तरह किचन और टॉयलेट एक-दूसरे के पास नहीं होने चाहिए, क्योंकि यह परिवार में असंतुलन और आर्थिक संकट का कारण बन सकता है।
नल से टपकता पानी बना सकता है धन हानि का कारण
घर में अगर कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो यह धन के अपव्यय का संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि टपकते हुए नल को तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए, ताकि आर्थिक स्थिरता बनी रहे।





