gmedianews24.comछत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक चेन्नई भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है और चेन्नई में काम करता था। वहीं, उसकी इंस्टाग्राम पर महिला से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ रहने की ठान ली। इसके बाद दोनों ने महिला के पति की हत्या की साजिश रची।
कुल्हाड़ी से सिर पर दो वार कर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने साजिश के तहत महिला के पति के सिर पर कुल्हाड़ी से दो बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी को बैग में छिपाया और लिफ्ट लेकर रायपुर निकल गया।
रायपुर से चेन्नई पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर पहुंचने के बाद आरोपी ने वहां से ट्रेन पकड़कर चेन्नई पहुंच गया। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।
महिला के 3 बच्चे, पति की मौत से मचा हड़कंप
आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं। पति की हत्या की खबर से गांव में सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों ने महिला की हरकतों पर पहले भी शक जताया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक जा सकती है।





