
gmedianews24.com/छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की चाह में पति की हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शनिवार को इस हत्याकांड के आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है और चेन्नई में काम करता था। वहीं उसकी इंस्टाग्राम पर महिला से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
कुल्हाड़ी से सिर पर किए दो वार
साजिश के तहत आरोपी युवक महिला के घर आया और पति के सिर पर कुल्हाड़ी से दो बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी को बैग में छिपाया और मौके से भाग निकला।
लिफ्ट लेकर रायपुर, फिर चेन्नई भागा
हत्या के बाद आरोपी ने किसी अजनबी से लिफ्ट ली और रायपुर पहुंचा, वहां से ट्रेन पकड़कर चेन्नई भाग गया। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
तीन बच्चों की मां है आरोपी महिला
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है और अपने पति के साथ पलारी थाना क्षेत्र में रहती थी। महिला और आरोपी युवक के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहे थे।





