
gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की युद्ध रणनीति में ऐतिहासिक बदलाव किया है। यह अभियान भारत की ‘मल्टी-डोमेन प्रिसीजन वॉरफेयर’ क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने ‘इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर’ भी छेड़ी थी, इसलिए आज युवाओं को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और फेक न्यूज से सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्नल कुरैशी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग: यंग लीडर्स फोरम’ में बतौर स्पीकर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भारत की नई युद्ध रणनीति में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।







