[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

1 नवंबर से लागू हुए नए नियम : अब बैंक खाते में एक नहीं, चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे, साथ ही 5 अन्य बड़े बदलाव भी

gmedianews24.com/नई दिल्ली। नवंबर 2025 का महीना आम जनता के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 नवंबर से देशभर में 6 अहम नियम लागू हो गए हैं, जो सीधे तौर पर बैंक खातों, रसोई गैस, डिजिटल पेमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजर्स से जुड़े हैं। इन बदलावों में बैंक नॉमिनेशन के नए नियम से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और फास्टैग सिस्टम में सुधार शामिल हैं।

 बैंक खाते में अब एक नहीं, चार नॉमिनी रखने की सुविधा
अब बैंक खाताधारक अपने खाते में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। साथ ही यह भी तय कर सकेंगे कि चारों में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि नए नियम 1 नवंबर से लागू हो गए हैं। इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी। अकाउंट होल्डर नॉमिनी को कभी भी बदल या रद्द कर सकता है।

 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
तेल कंपनियों ने नवंबर महीने की शुरुआत में ही राहत दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 फास्टैग के नए नियम लागू
एनएचएआई ने फास्टैग से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की है। अब एक फास्टैग केवल एक वाहन के लिए ही मान्य होगा। पुराने टैग या डुप्लीकेट टैग पर जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।

 AI यूजर्स को चैट जीपीटी गो का फ्री सब्सक्रिप्शन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खुशखबरी भी इस महीने आई है। 4 नवंबर से भारतीय यूजर्स को चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। साथ ही जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Back to top button