[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

वास्तु शास्त्र: पोछा लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, घर से दूर भागेगी नेगेटिव एनर्जी

gmedianews24.comनई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर का वास्तु सही होता है वहां नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) का प्रवेश नहीं हो पाता। घर की दिशा, कमरे और वस्तुएं ही नहीं बल्कि सफाई करने का तरीका और समय भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से घर न केवल साफ-सुथरा रहता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर जाता है।

ऐसे करें शुरुआत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पोछा लगाने की शुरुआत हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) से करनी चाहिए और अंत दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर करना चाहिए। ऐसा करने से घर की ऊर्जा संतुलित रहती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

सफाई का सही समय

शास्त्रों में बताया गया है कि ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले का समय घर की सफाई के लिए सबसे शुभ होता है। इस समय सफाई करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सूर्योदय के बाद भी शुभ समय

अगर ब्रह्म मुहूर्त में सफाई करना संभव न हो तो सूर्योदय के तुरंत बाद भी घर की सफाई करना लाभकारी माना गया है। सुबह की गई सफाई से घर की ऊर्जा ताजगी और सकारात्मकता से भर जाती है।

पानी में मिलाएं नींबू का रस

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पोछा लगाने वाले पानी में नींबू का रस मिला दिया जाए तो इससे सफाई तो बेहतर होती ही है, साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है।

Related Articles

Back to top button