
gmedianews24.com/नई दिल्ली। चेन्नई स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में बम की धमकी की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार को डीजीपी ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें शास्त्री भवन स्थित ईडी ऑफिस में विस्फोटक होने की बात कही गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा जांच अभियान चलाया, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या आईईडी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि यह फर्जी ईमेल था और मामले की जांच की जा रही है कि मेल भेजने के पीछे कौन था।





