[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

मुंबई में सनसनीखेज वारदात: यूट्यूबर ने 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बनाया बंधक, एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

gmedianews24.com/मुंबई : मुंबई के पवई इलाके में स्थित रा स्टूडियो में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना घटी।50 वर्षीय यूट्यूबर रोहित आर्या ने 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बना लिया।यह आरोपी खुद को फिल्म निर्देशक बताता था और 10 से 15 साल के करीब 100 बच्चों को वेब सीरीज के ऑडिशन के नाम पर बुलाया था।दो दिन चलने वाले इस ऑडिशन के दौरान आरोपी ने 17 बच्चों को जबरन एक कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 एनकाउंटर में मारा गया आरोपी रोहित आर्या

मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 1:30 बजे मिली।
तुरंत क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के 8 कमांडो मौके पर पहुंचे और
35 मिनट के ऑपरेशन में सभी बच्चों और लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया।

इस दौरान आरोपी ने एयर गन से पुलिस पर हमला किया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित आर्या घायल हो गया,
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 5:15 बजे उसकी मौत हो गई।बच्चों ने खिड़की से मांगी मदद

घटना के दौरान स्टूडियो की पहली मंजिल पर फंसे बच्चे खिड़की से मदद की गुहार लगाते दिखे।
पुलिस ने बाथरूम के रास्ते से स्टूडियो में घुसकर ऑपरेशन पूरा किया।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, एनएसजी कमांडो और फायर ब्रिगेड मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button