[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

PM मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता नगर में दी श्रद्धांजलि: कहा- कांग्रेस की नीतियों ने देश को दशकों तक झुलसाया

gmedianews24.com/नर्मदा, गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात पहुंचे।
उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए।
कार्यक्रम में देशभर से सुरक्षा बलों और नागरिकों ने भाग लिया।

 पीएम मोदी बोले — “कांग्रेस को अंग्रेजों से गुलाम मानसिकता विरासत में मिली”

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता विरासत में मिली है।
उन्होंने कहा कि —

“सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।
कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया गया, जिससे देश को दशकों तक नुकसान झेलना पड़ा।”

“कांग्रेस की गलती से कश्मीर दशकों तक जलता रहा”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को लेकर जो गलती की, उसकी आग में देश लंबे समय तक झुलसता रहा।
कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया, और वहीं से आतंकवाद को हवा मिली।
उन्होंने कहा कि —

“कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही, जबकि आज नया भारत आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है।”

 महिला अफसरों ने संभाला परेड का नेतृत्व

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में इस बार विशेष पहल देखने को मिली।
सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया।
परेड में BSF, CISF, ITBP, CRPF और सीमा सुरक्षा बल की कुल 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

परेड में BSF के 16 पदक विजेता, CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता,
साथ ही हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्य, 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button