
gmedianews24.com/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने सब्जी बेचने वाली महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने नशे की हालत में महिला से किस देने की मांग की, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
यह भयावह घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही गांव की है।
स्कूल के पास गड्ढे में मिला महिला का शव
26 अक्टूबर की सुबह सोनवाही चौक के पास एक गड्ढे में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुरमिला राजवाड़े (37) के रूप में हुई, जो रोज सब्जी बेचने अंबिकापुर जाती थी।
घटना की सूचना मिलने पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में पता चला कि महिला 25 अक्टूबर की रात आरोपी के ऑटो में बैठी थी।
आरोपी ने नशे की हालत में उससे किस की डिमांड की और मना करने पर रेप की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को स्कूल के पास फेंककर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।






