[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बीजेपी नेता नवनीत राणा को फिर मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

gmedianews24.com/अमरावती। पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के जरिए उनके अमरावती स्थित कार्यालय में भेजी गई।

जानकारी के अनुसार, पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम आपत्तिजनक भाषा में लिया गया है। शिकायत मिलते ही अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम राणा के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जांच में पता चला है कि यह पत्र हैदराबाद से भेजा गया है और इसे जावेद नाम से दर्ज किया गया है। नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पत्र में आरोपी ने न केवल नवनीत राणा को धमकाया, बल्कि उनके बच्चे के सामने रेप करने जैसी घृणित बातें भी लिखीं। इससे पहले भी राणा को कई बार धमकी भरे कॉल और संदेश मिल चुके हैं।

पुलिस की टीमें अब हैदराबाद से भेजी गई डाक के सबूतों की जांच कर रही हैं। इस केस में अमरावती और हैदराबाद पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button