[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बहराइच में नाव हादसा: 8 लोग अब भी लापता, 14 घंटे से रेस्क्यू जारी

gmedianews24.com/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बुधवार शाम कौड़ियाला नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता हैं। हादसा कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज के भरथापुर गांव के पास हुआ।

नाव में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद 5 लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि ग्रामीणों की मदद से 8 अन्य को बचा लिया गया। एक महिला का शव बरामद हुआ है।

हादसे की सूचना पर SSB, SDRF-NDRF और गोताखोरों की 50 सदस्यीय टीम 5 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू अभियान 14 घंटे से जारी है।

बताया जा रहा है कि चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी का बहाव तेज था। बीच नदी में नाव एक पेड़ की टहनी से टकराई और पलट गई। देर रात कमिश्नर और आईजी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। लापता लोगों के परिजन रातभर नदी किनारे बैठकर इंतजार करते रहे।

Related Articles

Back to top button