
gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें राज्योत्सव समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी और नया रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 2000 से ज्यादा जवान सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसके अलावा 70 से अधिक एसपीजी कमांडो रायपुर पहुंच चुके हैं।
राजधानी से लेकर नया रायपुर तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। एक नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री घोषित की गई है। आम लोगों के लिए रूट डायवर्जन और 16 पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जहां से 100 ई-रिक्शा की मदद से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
इस बार राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके लिए नया रायपुर में भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और करीब सात घंटे रायपुर में प्रवास करेंगे।





