[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला केस: सुप्रीम कोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे और परिजन को राहत

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने रायपुर जेल में बंद चार आरोपियों – नितेश सोनवानी (पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के पुत्र), साहिल सोनवानी (भतीजे), शशांक गोयल (व्यवसायी श्रवण गोयल के पुत्र) और भूमिका कटियार (बहू) – को जमानत दे दी है।

चारों आरोपी पिछले कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। इन पर CGPSC परीक्षा चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।

Related Articles

Back to top button