[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र की मांग पर किसानों ने किया चक्काजाम: गरियाबंद में नेशनल हाइवे 130 सी पर घंटों रोका यातायात, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

gmedianews24.com/गरियाबंद। जिले में किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर आज सुबह से ही नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई सालों से प्रशासन से लगातार मांग करने के बावजूद उनकी बात पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आक्रोशित किसानों ने आखिरकार सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह चक्काजाम धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास किया जा रहा है। आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर सहित 15 से अधिक गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

किसानों ने कहा कि पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने से उन्हें लंबी दूरी तय कर धान बेचने जाना पड़ता है, जिससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन लिखित में केंद्र खोलने का आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, स्थिति को देखते हुए मैंनपुर एसडीएम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था और नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

Related Articles

Back to top button