[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस ने शातिर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 6 गिरफ्तार

gmedianews24.com/गरियाबंद: सूने मकानों और दुकानों में चोरी की लगातार घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का गरियाबंद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड पिता-पुत्र और उनके दो सहयोगियों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि गिरोह के प्रमुख सूरज बारीक (21 वर्ष) और उसके पिता भुवनेश्वर बारीक (39 वर्ष) ओडिशा के नवरंगपुर जिले के बारिगुडा निवासी हैं। इसके अलावा गिरोह में भूपेंद्र नेताम (20 वर्ष), उसका सगा भाई लिंगराज नेताम (22 वर्ष), चोरी का सामान खरीदने वाले देवाशीष राउत रॉय (देवबंद) और प्रीत मिस्त्री (रायपुर परसदा) शामिल थे। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 31 मार्च से 14 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न दिन और समय पर सूने मकानों व दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इनके खिलाफ अमलीपदर थाना में एक और देवभोग थाना में 3 अपराध दर्ज किए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331(4), 317 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य चोरी किए गए सामान की बिक्री भी करते थे, जिसकी जांच भी जारी है।

Related Articles

Back to top button