[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

FATF की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी — ग्रे लिस्ट से बाहर होने का मतलब आतंकवाद को छूट नहीं

gmedianews24.com/इस्लामाबाद। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को आतंकवाद फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। एफएटीएफ की प्रेसिडेंट एलिसा दी ऐंडा मैडराजो ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असिम मुनीर को सीधे संदेश में कहा है कि ग्रे लिस्ट से बाहर होने का मतलब यह नहीं है कि आतंकवादी संगठनों को फंडिंग की छूट मिल गई है।

एफएटीएफ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की गतिविधियों पर अभी भी सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई रिपोर्ट्स में यह पाया गया है कि आतंकी संगठन अब ई-वॉलेट और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

एलिसा मैडराजो ने कहा कि पाकिस्तान एफएटीएफ का सीधा सदस्य नहीं, बल्कि एशिया-पैसिफिक ग्रुप (APG) का सदस्य है, इसलिए उसकी निगरानी और फॉलो-अप उसी ग्रुप के माध्यम से किया जा रहा है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय हालात भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने कैरेबियन सागर में अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया है, जिसमें करीब 5,000 सैनिक और 75 जेट विमान मौजूद हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका कभी भी वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

Related Articles

Back to top button