
gmedianews24.com/सूरजपुर। धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले सेवा सहकारी कर्मचारी संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने सूरजपुर कलेक्टर और उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं को ज्ञापन सौंपा है।
संघ ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में रैली निकालकर कलेक्टरों को मंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे। वहीं, 28 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय “महाहुंकार रैली” निकाली जाएगी, जिसमें राज्य सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की जाएगी।
संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस बार भी उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो 3 से 11 नवंबर तक संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन और 12 नवंबर से राज्यव्यापी हड़ताल शुरू की जाएगी, जो सरकार के निर्णय तक जारी रहेगी।
संघ की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और पदोन्नति संबंधी नियमों में सुधार शामिल हैं। हड़ताल की चेतावनी से आगामी धान खरीदी व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।





