
gmedianews24.com/बीजापुर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो दोनों इसी ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो गया है।
एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच रहा है और पूरे मामले की तस्दीक की जा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की इस कायराना वारदात के पीछे शामिल तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।






