
.gmedianews24.com/चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर अब आय से अधिक संपत्ति का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने गुरुवार को चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित उनकी कोठी पर करीब साढ़े 8 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर के हर सामान की वीडियोग्राफी की गई और AC से लेकर बल्ब तक की सूची तैयार की गई।
जानकारी के अनुसार, भुल्लर की मासिक सैलरी करीब ₹2.16 लाख है, जबकि उनकी संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। उनकी प्रॉपर्टी जालंधर, मोहाली, लुधियाना और कपूरथला जैसे ए-ग्रेड शहरों में फैली हुई है।
सीबीआई अब पिछले छह वर्षों में अर्जित संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है और लॉकरों की तलाशी जारी है। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही उनका रिमांड मांगेगी, क्योंकि नए बीएनएस प्रावधान के तहत 40 दिनों के भीतर किसी भी समय रिमांड लिया जा सकता है।





