[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने कारोबारी की कार से 2 लाख उड़ाए,VIDEO:दुर्ग में पीछा कर घर पहुंचे, तलाशी के बहाने निकाले रुपए

रायपुर क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मियों ने दुर्ग के कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए चुरा लिए। कारोबारी ने मामले की लिखित शिकायत दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से की। CCTV फुटेज भी सौंपा। वहीं, इस मामले में रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने एक आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है।

वहीं धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और वीरेंद्र भार्गव के खिलाफ जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी के अनुसार वह धनतेरस के दिन धमतरी से अपने घर दुर्ग आ रहा था। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला, धंनजयगिरी गोस्वामी सहित 6 पुलिसकर्मी पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे और चेकिंग के बहाने कार की तलाशी ली।

Related Articles

Back to top button