[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: श्यांग थाना क्षेत्र में एक महीने से लापता सुखसागर का कंकाल जंगल में मिला

gmedianews24.com/कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर का कंकाल जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। सुखसागर 18 सितंबर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बारे में मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को सुखसागर के बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे। उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर 18 सितंबर को सुखसागर भी अस्पताल पहुंचे थे। बेटे को देखने के बाद उन्होंने घर लौटने की बात कही, लेकिन घर नहीं पहुंचे।

परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन एक महीने बाद गांव के पास जंगल में एक पेड़ के नीचे नरकंकाल मिलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने जांच की तो पेड़ पर बंधा एक गमछा और कुछ कपड़े मिले, जबकि नीचे कंकाल पड़ा था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर सुखसागर की पहचान की।

पुलिस को आशंका है कि सुखसागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। परिजनों ने बताया कि सुखसागर खेती-किसानी का काम करता था और उसके चार बच्चे हैं। बड़े बेटे के एक्सीडेंट के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, लेकिन कभी किसी को कुछ नहीं बताया।

Related Articles

Back to top button