[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

दिवाली के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, पूर्व एल्डरमैन और भाई घायल

gmedianews24.com/बिलासपुर। दिवाली के पर्व के दौरान कचरा फेंकने और नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक समेत 8-10 लोगों ने एक घर में घुसकर पूर्व एल्डरमैन राजकुमार यादव और उनके भाई पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मामला बोदरी नगर पालिका परिषद के चकरभाठा कैंप का है। पूर्व एल्डरमैन राजकुमार यादव और उनके पड़ोसी अनिल शर्मा के बीच दिवाली के दिए और कचरा फेंकने को लेकर सोमवार की शाम विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, लेकिन मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया।

दूसरे दिन, दिवाली के त्योहार में व्यस्त रहने के बाद फिर विवाद बढ़ गया और बहस के बाद मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button