
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उरला थाने में बंद एक आरोपी कल रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय नाइट ड्यूटी इंचार्ज समेत करीब दर्जनभर कर्मचारी मौजूद थे, बावजूद इसके आरोपी लॉकअप से भाग निकला।
घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







