महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम जिला पंचायत महासमुंद के सभागार में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मैदानी अमलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आगामी रबी वर्ष 2025-26 की कृषि गतिविधियों, योजनाओं की प्रगति और फसल विविधीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।







