[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर: बेहरा कॉलोनी में युवक ने चाकू लहराकर मचाया हड़कंप, वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बेहरा कॉलोनी में शनिवार को एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। घटना गुरु गोविंद सिंह वार्ड नंबर 29 के मैदान के पास हुई, जहां युवक ने खुलेआम चाकू निकालकर आसपास मौजूद लोगों को धमकाने की कोशिश की।

इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हरकत से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button