[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

शाह बोले- महागठबंधन में न सीटें तय न नेता:राहुल वोट चोरी पर अब चुप क्यों

नई दिल्ली/पटना।’ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन में न सीटें तय हैं और न नेता है। बिहार की जनता राहुल को भूल चुकी है। EC के SIR के फैसले का भाजपा स्वागत करती है। पूरे देश में SIR होना चाहिए। NDA में कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठिए कैसे वोट दे सकते हैं। बिहार की सत्ता का फैसला विदेशी नागरिक करेंगे क्या? ऐसे लोगों को चुन-चुनकर देश से बाहर करेंगे। बिहार में NDA की सरकार बनेगी।

निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे शाह ने कहा कि RJD ध्रुवीकरण कर रही है। हम नहीं कर हैं। बिहार में पहले जंगलराज था। अगले 10 साल में बिहार बाढ़ मुक्त हो जाएगा।

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर को पूरी हो गई। मतदान 6 नवंबर को होगा। चुनाव में सिर्फ 20 दिन का समय बचा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले बिहार में 12 सभाएं करेंगे। वे 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर जाएंगे।

28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा। 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में रैली करेंगे।

Related Articles

Back to top button