Featuredvastuज्ञान विज्ञान
धनतेरस 2025: क्रासुला का पौधा लाएं घर, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025। धनतेरस के अवसर पर घर में क्रासुला का पौधा लगाने को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में रखने से कुबेर देव की कृपा और धन-संपत्ति का आगमन होता है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से तरक्की के योग बनते हैं।
क्रासुला के साथ शमी का पौधा भी घर में लगाया जा सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-शांति बनी रहती है। धनतेरस पर इन पौधों को घर लाना आर्थिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से लाभकारी माना गया है।





