[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गरियाबंद: पुलिस-सीआरपीएफ की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी सामग्री बरामद

gmedianews24.com/गरियाबंद, 18 अक्टूबर 2025। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के भालू डिग्गी जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के छिपाए गए भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। यह सामग्री एसडीके एरिया कमेटी द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने और सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए रखी गई थी।

17 अक्टूबर को चलाए गए अभियान में कुल्हाड़ीघाट 65(एफ) बटालियन, बिंद्रानवागढ़ 65(जी) बटालियन और जिला पुलिस की टीम शामिल थी। तलाशी में मैगजीन पोच, मेडिकल टैबलेट, फोल्डिंग स्टूल, तिरपाल और अन्य नक्सली सामग्री मिली। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की योजनाओं को झटका देने के साथ ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button