
gmedianews24.com/गुरुग्राम, 18 अक्टूबर 2025। इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव (25) की हत्या मामले में पुलिस ने कोर्ट में 420 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राधिका की मां मंजू यादव समेत 33 लोगों के बयान शामिल हैं।
मंजू यादव ने अपने बयान में कहा कि 10 जुलाई को उन्हें बुखार था और वे अपने कमरे में आराम कर रही थीं। राधिका उस समय रसोई में थी। हत्या की घटना के समय उन्होंने अपने पति दीपक यादव को गोली चलाते नहीं देखा। मंजू ने बताया कि कुकर की सीटी और एक धमाके के साथ अपनी बेटी की चीख सुनी, जिसके बाद वे राधिका को देखकर सदमें में आ गईं।
साथ ही उन्होंने कहा कि राधिका को परिवार ने अस्पताल पहुंचाया। दीपक यादव पर आरोप है कि उन्होंने गांववालों के तानों से तंग होकर अपनी बेटी की हत्या की। पुलिस ने घटना के बाद दीपक यादव को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर भी बरामद किया था।





