
gmedianews24.com/फतेहगढ़ साहिब, 18 अक्टूबर 2025। अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लग गई। हादसा सरहिंद रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ।
ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने पर तुरंत ट्रेन रोकी गई और आग तीन डिब्बों में फैल गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।







