
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। बुजुर्ग जहर पीने से पहले घर पर बोलकर निकला था कि आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा। फिलहाल, बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने महिला थाने के सामने कीटनाशक से भरी पूरी बोतल पी ली। जिसके बाद उसे फौरन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में बुजुर्ग का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस पूरे मामले में पीड़ित की बहू का कहना है कि ससुर के नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान है, वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।







