[metaslider id="31163"]
Featuredvastuज्ञान विज्ञान

दिवाली 2025: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रंगोली बनाने के सही और गलत स्थान

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025। धनतेरस से दिवाली का पर्व शुरू हो जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर 2025 से मनाया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर लोग अपने घरों को दीए, फूल, तोरण और रंगोली से सजाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रंगोली बनाना केवल सौंदर्य का साधन नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने का भी महत्वपूर्ण तरीका है।

रंगोली बनाने के लिए गलत स्थान

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर के अंदर, बेडरूम, बाथरूम या घर के कोनों में रंगोली बनाना उचित नहीं है। गलत स्थान पर रंगोली बनाने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है और घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश बढ़ सकता है।

रंगोली बनाने के लिए सही स्थान

मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली बनाना सबसे शुभ माना जाता है। इन स्थानों पर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और सुख-समृद्धि आती है। रंगोली में देवी-देवताओं की आकृति बनाने से बचें। इस दिन फूल-पत्तियां या स्वास्तिक वाली रंगोली बनाना अत्यंत शुभ होता है।

दिवाली की तैयारियां

दिवाली के कुछ दिन पहले ही घरों की सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। दिवाली के दिन घर के हर कोने-कोने को रोशनी और दीयों से जगमगाया जाता है। वास्तु के अनुसार, सही स्थान पर बनाई गई रंगोली घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है।

इस दिवाली अपने घर को सजाते समय रंगोली के सही स्थान और डिजाइन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन-समृद्धि घर में बनी रहे।

Related Articles

Back to top button