[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नान घोटाला केस: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट से जमानत

gmedianews24.com/रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के नान घोटाला केस में आरोपी रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों ने 22 सितंबर को ED कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 16 अक्टूबर तक ED की कस्टोडियल डिमांड पर रखा था।

रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही दोनों रिटायर्ड अधिकारियों को बेल दे दी थी। अब 7 दिसंबर को ED अपनी चार्जशीट पेश करेगी, जिसके बाद कोर्ट में आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सरेंडर करने के लिए पांच दिनों तक ED कोर्ट के चक्कर लगाते रहे। अंततः ED के अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट में सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद उन्हें ED हेड ऑफिस, दिल्ली में भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

Related Articles

Back to top button