[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वकील का विवादित रोमांस वीडियो वायरल

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025। दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक वकील का रोमांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुर्सी पर बैठे वकील ने /एक महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महिला हिचकिचाती रही और पीछे हटने की कोशिश करती रही, लेकिन वकील ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और किस किया। इसके बाद महिला पीछे हट गई।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कोर्ट की ऑनलाइन कार्यवाही से जुड़े लोगों के सामने हुई, क्योंकि वकील के लैपटॉप का कैमरा ऑन था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी लोग इस दौरान ऑनलाइन जुड़े हुए थे और लोग जज के आने का इंतजार कर रहे थे।

घटना का वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो ने कोर्ट और वकीलों के बीच भारी चर्चा और विवाद खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button