[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी पर सुनवाई

gmedianews24.com/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025। दीपावली के ठीक पहले, जब देश के कई हिस्सों में पारंपरिक रूप से शगुन का जुआ खेला जाता है, उसी समय सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर सख्त नियंत्रण की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए इसे आज लिस्ट किया है।

यह याचिका चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष रखी जाएगी। याचिका सेंटर फॉर एकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टेमिक चेंज और अधिवक्ता शौर्या तिवारी ने दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन बेटिंग और फैंटेसी गेम्स अब पारंपरिक शगुन के खेल को लत, आर्थिक तबाही और साइबर अपराध में बदल रहे हैं।

सांख्यिकी के अनुसार, देश में लगभग 65 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, जिनमें ज्यादातर लोग रियल मनी गेम्स में दांव लगाते हैं। इन गेम्स का सालाना कारोबार 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी पर सख्त नियंत्रण लागू किया जाए, ताकि युवाओं और आम लोगों को आर्थिक नुकसान और अपराध से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button