
gmedianews24.com/नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2025। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह दावा करने के बाद कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत में सियासी बवाल मचने के बीच रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि भारत-रूस का ऊर्जा सहयोग देश के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप है और दोनों देशों के रिश्ते विश्वास की नींव पर टिके हुए हैं।
अलीपोव ने कहा कि यह मामला भारत-अमेरिका द्विपक्षीय मुद्दा है और भारत सरकार की नीति भारतीय लोगों और अर्थव्यवस्था के हितों को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-रूस संबंध हमेशा समान, निर्बाध और पारस्परिक लाभकारी रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप के सामने भारत रूस से तेल खरीदने का निर्णय लेने में डर रहे हैं। उन्होंने पीएम पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि वे बार-बार ट्रंप को बधाई संदेश भेजते रहते हैं और अमेरिका के समिट व अन्य मामलों में सक्रिय नहीं हुए।







