[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सारण में बड़ा सड़क हादसा: सीआईएसएफ जवानों की बस और ट्रक की टक्कर, 20 से अधिक घायल

gmedianews24.com/रसुलपुर (एकमा)। सारण जिले के छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-531) पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। रसुलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास सीआईएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई, जब धुंध और अंधेरे में दोनों वाहन तेज रफ्तार से एक-दूसरे से टकरा गए।

ग्रामीणों ने खिड़कियां तोड़कर निकाले जवान

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खिड़कियां तोड़कर जवानों को बाहर निकाला। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रसुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button