[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

रोहतक : एएसआई संदीप लाठर ने खुदकुशी से पहले लगाए आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप, छोड़ा वीडियो और सुसाइड नोट

gmedianews24.com/रोहतक। हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बाद मंगलवार को रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर (51) ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने करीब 6 मिनट 29 सेकंड का वीडियो और 5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें आईपीएस वाई पूरन कुमार और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।

सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गए आरोप

  • 50 करोड़ की डील : संदीप ने आरोप लगाया कि पूरन कुमार ने एक हत्या केस में आरोपी को बचाने और राव इंद्रजीत नामक व्यक्ति (केंद्रीय मंत्री नहीं) को क्लीन चिट दिलाने के लिए 50 करोड़ रुपये की डील की थी।

  • जातीय आधार पर तबादले : आईजी रहते पूरन कुमार ने कर्मचारियों की जाति देखकर ट्रांसफर किए और अपनी पसंद के अधिकारियों को पदस्थ किया।

  • वसूली रैकेट : संदीप के अनुसार, पूरन कुमार के आदेश पर उनके नजदीकी अधिकारियों ने रिश्वतखोरी और वसूली का रैकेट चलाया।

  • राजनीतिक संरक्षण : उन्होंने आरोप लगाया कि पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी हैं, साला विधायक है और परिवार के अन्य सदस्य आयोगों में पदस्थ हैं, जिनके राजनीतिक प्रभाव से भ्रष्टाचार को संरक्षण मिला।

  • यौन शोषण के आरोप : संदीप ने वीडियो में दावा किया कि तबादलों की मांग पूरी करने के एवज में महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण किया जाता था और यह सब पूरन कुमार की शह पर होता था।

  • गवाहों का जिक्र : उन्होंने कहा कि पूरन के गनमैन सुशील और ड्राइवर धर्मेंद्र ने रिश्वत की रकम के लेन-देन की बात कबूल की थी।

  • व्यापारी को धमकी : एक व्यापारी को गुंडों और पुलिस दोनों की तरफ से धमकाया गया और उससे पैसे मांगे गए।

  • पूरन के परिवार पर आरोप : संदीप ने कहा कि जब पूरन कुमार को लगा कि उनका भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा और परिवार की राजनीति पर असर पड़ेगा, तब उन्होंने आत्महत्या की। अब उनका परिवार इस मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button