
gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 32 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड सस्पेंड कर दिए हैं। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के अनुसार, इन परिवारों ने पिछले एक साल में राशन नहीं लिया और न ही E-KYC कराया। KYC पूरी होने पर ही फिर से राशन मिलेगा।
प्रदेश में कुल 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं, जिनमें 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही शामिल हैं। विभाग ने फर्जी हितग्राहियों को हटाने और वास्तविक लाभार्थियों को सुनिश्चित करने के लिए E-KYC अनिवार्य किया था।
31 अक्टूबर तक E-KYC न कराने वाले हितग्राहियों को नवंबर से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि जो लोग समय पर KYC नहीं कराएंगे, उनका राशन कार्ड स्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है।





