[metaslider id="31163"]
Featuredvastuज्ञान विज्ञान

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, मिलेगा करियर और धन में लाभ

gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ विशेष चीजें रखने से न केवल करियर में सफलता मिलती है, बल्कि धन और सुख-शांति भी बढ़ती है। विशेषज्ञों के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए उत्तर दिशा बेहद शुभ मानी जाती है।

घर में शुभ फल की प्राप्ति:
उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार:
उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करके रोजाना पूजा-अर्चना करने से धन में वृद्धि होती है। यह उपाय आर्थिक तंगी दूर करने और व्यवसाय में सफलता पाने के लिए प्रभावी माना जाता है।

धन के मार्ग खुलेंगे:
घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखने से धन की कमी नहीं होती और वित्तीय अवसरों के मार्ग खुलते हैं।

परिवार में शांति और मधुरता:
लड़ाई-झगड़े की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उत्तर दिशा में झरने या नदी की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है।

करियर में सफलता:
उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाने से करियर में आ रही बाधाओं का निवारण होता है और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है।

Related Articles

Back to top button