
gmedianews24.com/बस्तर। जिले में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने शराब के नशे में बस चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले बस को ओवरटेक किया और अपनी कार को बस के सामने रोक दिया। इसके बाद वे बस में चढ़ गए और चालक पर मुक्कों से लगातार हमला करने लगे। हमले में ड्राइवर के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसके मुंह से खून बहने लगा और आंखें सूज गईं।
पीड़ित चालक बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर नहीं माने और बुरी तरह पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में चालक किसी तरह बस को चलाते हुए जगदलपुर पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।





