[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

gmedianews24.com/जांजगीर/बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के मामले में झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अकोला गांव निवासी आरोपी सरजू साहू झोलाछाप डॉक्टर का काम करता था। पीड़िता तबीयत खराब होने पर उसके पास इलाज कराने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने युवती से संपर्क बढ़ाया और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक शोषण किया।

बताया जा रहा है कि सरजू साहू पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात युवती से छिपाई थी। जब पीड़िता को आरोपी की शादीशुदा होने की सच्चाई पता चली तो उसने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button