[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में दहशत

gmedianews24.com/बीजापुर, 14 अक्टूबर 2025। जिले से एक और नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने भाजपा के मंडल कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे “जन कार्रवाई” बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम सत्यम पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। घटना स्थल से पुलिस को एक पर्चा भी मिला, जिसमें लिखा गया है कि “काफी समय से वह टारगेट पर था, कई बार समझाइश दी गई, लेकिन उसने बात नहीं मानी।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके की ओर रवाना हो गए हैं। इस नक्सली वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button