दिवाली पर घर में बरसेंगी खुशियां और धन: अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिवाली का पर्व केवल दीप जलाने और मिठाइयों का आनंद लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस अवसर पर घर की सफाई और सजावट का भी विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, साफ-सुथरे और सकारात्मक माहौल वाले घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि आती है।
1. लाइटिंग और सजावट
पंडित संतोष मिश्रा के अनुसार, दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी पूरे साल धन और बरकत में बाधा डाल सकती हैं। इसलिए घर में दीपक, मोमबत्ती और लाइटिंग सही दिशा और स्थान पर लगाना जरूरी है।
2. घड़ी की दिशा पर ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवार पर टंगी बंद घड़ियां या खराब घड़ियां घर की प्रगति में रुकावट डाल सकती हैं। इन्हें या तो ठीक करा लें या घर से हटा दें। ऐसा करने से जीवन में रुकावटें दूर होती हैं और समय के साथ सफलता मिलने का मार्ग खुलता है।
3. टूटी मूर्तियों का निवारण
घर में मंदिर या शोपीस के रूप में रखी टूटी या खंडित मूर्तियां अशुभ मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार यह घर की शांति और सौभाग्य में बाधा डाल सकती हैं। इन्हें सम्मानपूर्वक किसी तालाब या नदी में विसर्जित करना चाहिए।
4. कचरे और बेकार सामान का ध्यान
त्योहार की सफाई के दौरान अक्सर छत या बालकनी पर टूटे फूटे सामान और कबाड़ जमा कर दिया जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जिसका असर आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए बेकार सामान को समय रहते हटाना चाहिए।





