[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

केरल में RSS से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में यौन शोषण के गंभीर आरोप; प्रियंका गांधी ने की जांच की मांग

gmedianews24.com/तिरुवनंतपुरम/कोट्टायम। केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड निवासी के रूप में हुई है। उनका शव 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला। लॉज कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद किया और अननेचुरल डेथ का केस दर्ज किया।

मामला 12 अक्टूबर को तब सुर्खियों में आया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मृतक द्वारा लगाए गए आरोप सच हैं तो यह बेहद भयावह स्थिति है।

सुसाइड नोट में RSS पर आरोप

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले इंजीनियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसके कुछ कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। नोट में लिखा था—
“मैं एक व्यक्ति और एक संगठन के अलावा किसी से नाराज नहीं हूं। वह संगठन है RSS। जब मैं 3-4 साल का था तब पिता ने मुझे संघ से जोड़ा था। RSS कैंप्स में कई लोगों ने मेरा यौन शोषण किया। यही वह जगह है, जिसने मुझे जीवनभर का सदमा दिया। सालों तक डिप्रेशन और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझने के बाद अब मैंने अपनी जान लेने का फैसला किया है।”

प्रियंका गांधी का बयान

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ कैंप्स में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे और युवा शामिल होते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनके साथ किसी भी तरह का शोषण न हो।
प्रियंका ने कहा— “लड़कों के साथ भी उतना ही यौन शोषण हो रहा है जितना लड़कियों के साथ होता है। RSS को तुरंत इस मामले पर सफाई देनी चाहिए। इन जघन्य अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी।”

Related Articles

Back to top button