
gmedianews24.com/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश पुलिस और सीआरपीएफ ने नाकाम कर दी। थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कुकर, इलेक्ट्रिक स्विच, टैबलेट, इंजेक्शन और दवाइयां बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि इन सामग्री का इस्तेमाल नक्सली बड़ी विस्फोटक घटना को अंजाम देने के लिए कर सकते थे। कार्रवाई से नक्सलियों की योजना पूरी तरह विफल हुई है।







